कांकेर, अगस्त 7 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भालू के हमले में 38 साल के एक व्यक्ति और उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बहन घायल हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भालू के बच्चे की मौत के बाद वो गुस्से में था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।3 लोगों को बनाया निशाना भालू के हमले में दो लोगों की मौत की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में हुई, जब तीनों भाई-बहन खेत में थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हलाल खोर जुर्री (38) और चमरीन बाई (40) के रूप में हुई है, जबकि हमले में उनकी बहन खोरिन बाई (30) घायल हो गई। बताया जा रहा है कि, खोरिन को कांकेर के एक अस्पता...