संभल, जनवरी 29 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के मिलक सैंजना (बरवाली मढईया) गांव में बुधवार शाम ईंट भट्ठे पर गड्ढ़े में डूबकर हुई 8 वर्षीय बच्चे की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने ईंट भट्ठा मालिकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के गांव मिलक सैंजना निवासी रोहताश जाटव पत्नी सरिता और बच्चों के साथ गौरी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार शाम मजदूर की पत्नी सरिता झुग्गी में खाना बना रही थी, जबकि रोहताश भट्ठे पर काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसका 8 साल का मासूम बेटा प्रियांश झुग्गी से बाहर निकला और रास्ते में खुदे करीब 8 से 9 फीट गहरे गड्ढे में फिसलकर गिर गया। बच्चे की गड्ढ़े में डूबकर मौत मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार रात को ईंट भट्ठा मालिक मजदूर पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहे थे, ...