नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बच्चों की परवरिश करना आसान काम नही है। काफी सारे बेसिक मैनर उन्हें बचपन से ही सिखाने होते हैं। क्योंकि इन्हीं मैनर पर बच्चे के व्यवहार की नींव होती है। जिससे पता चलता है कि आगे चलकर बच्चा लोगों की रिस्पेक्ट करना, अपने काम खुद से करना सीखेगा या नहीं। अपने बढ़ते बच्चे को हर दिन इन बेसिक मैनर का पाठ जरूर पढ़ाएं। जान लें कौन से बेसिक एटिकेट हैं जिन्हें बच्चे को जरूर सिखाने चाहिए।थैंक्यू बोलने की आदत अपने बच्चे को थैंक्यू बोलने की आदत डलवाएं। बगैर आपके याद दिलाए बच्चे को पता होना चाहिए कि आखिर कब उसे लोगों को थैंक्यू बोलना है। ऐसा करने से बच्चे के अंदर ग्रेटीट्यूड की फीलिंग आती है। हर इंसान के काम में उसे वैल्यू दिखती है और वो उस वैल्यू को एप्रिसिएट करना सीखता है।खाने के बाद प्लेट को सिंक में रखना बच्चे को ये हैबिट बचपन स...