बागपत, मई 21 -- बागपत। शहर की माता कॉलोनी में बच्चे को दूसरे पक्ष के बकरे ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने बच्चे की पिटाई कर दी। इसका पता चलने पर पिता विरोध करने पहुंचा तो उसे भी पीटा। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। माता कॉलोनी निवासी इस्लाम ने बताया कि उसने बेटे को बर्फ लाने के लिए बाजार भेजा था। आरोप लगाया कि तभी आरोपी पक्ष ने अपना बकरा खोल दिया। बकरे ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, लाठी-डंडे और बेल्ट चले बेटे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। घर लौटने पर बेटे ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद इस्लाम आरोपी के घर विरोध करने पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने उसे बंधक बना लिया और पिटाई ...