नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हर बच्चा एक अलग स्वभाव का होता है और उनका स्वभाव उम्र, परवरिश, वातावरण और जन्मजात इन सबके मेल से बनता है। कुछ बच्चे बहुत ज्यादा शांत होते हैं और नए लोगों या नई जगहों में खुलने में समय लेते हैं, लेकिन परिचित वातावरण में सहज हो जाते हैं। वहीं कुछ बच्चे जरूरत से ज्यादा एक्टिव होते हैं और लगातार एक्टिव रहना चाहते हैं और उन्हें लंबे समय तक एक जगह बैठना मुश्किल लग सकता है। इस तरह के हाइपरएक्टिव बच्चे अपनी उम्र के दूसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा चंचल, बेचैन या लगातार एक्टिविटी में रहने वाला होते हैं। इस तरह के स्वभाव वाले बच्चों को हैंडल कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में पीडियाट्रीशियन डॉ. शगुफ्ता इकबाल ने 6 टिप्स शेयर की हैं जिन्हें अपनाकर एक हाइपरएक्टिव बच्चे को संभालना आसान हो जाएगा।हाइपरएक्टिव बच्चे को कैसे हैंड...