इटावा औरैया, जून 29 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के करोंधी रामनगर अड्डा निवासी 25 वर्षीय मनीषा ने अपने पति महावीर पर शराब के नशे में मारपीट करने और डेढ़ वर्षीय बेटे आयुष्मान का गला दबाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया सोमवार दोपहर पति नशे की हालत में घर पहुंचा और बेटे का गला दबाने लगा। विरोध करने पर उसने लात-घूंसों से मारपीट की और ईंट मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मनीषा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...