गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने पांच दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला की शुरुआत की। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय संगीत प्रमुख नारायण दास एवं मुख्य अतिथि डॉ. पंडित हरिदत्त शर्मा ने किया। डोमेश्वर साहू ने कहा कि बच्चा गायन, वादन अथवा नृत्य संस्कृति की पूर्ण कला से जुड़े तो अपने जीवन में डॉक्टर, अधिकारी, इंजीनियर और अच्छा इंसान बन पाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. हरिदत्त शर्मा ने सभी शिक्षकों से बच्चों को संगीत विद्या सिखाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी ने सभी का स्वागत किया और बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, बृज एवं उत्तराखंड से 50 से...