धनबाद, अप्रैल 16 -- जिले के सरकारी स्कूलों में गुरुवार को जल पखवाड़ा का शुभारंभ होगा। 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस पखवाड़े की खास बात यह है कि स्कूल में गठित इको क्लब के सदस्य छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों की मदद से विद्यालय परिसर में वाटर ऑडिट करेंगे। ऑडिट में यह सामने आएगा कि विद्यालय में पेयजल सुविधा की स्थिति क्या है। यह रिपोर्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के समक्ष रखा जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना ने जल पखवाड़ा के लिए कार्ययोजना संबंधी निर्देश जारी कर दिया है। प्रत्येक छात्र को प्रतिदन कम से कम एक लीटर पानी बचाने में मदद करना है। छात्रों को पानी के प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा करना सीखने के लिए सशक्त बनाना है। यह भी पढ़ें- यूपी के प्राइमरी-माध्यमिक स्कूलों में कल से 20 तक यह आयोजन, सभी डीआईओएस-बीएसए को निर्देश जारी शिक्षकों को भी टास्क दि...