बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच,संवाददाता।स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शानिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम निवास वर्मा,सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। सीडीओ मुकेश चंद्र व बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बच्चों संवाद कर उनको स्कूली बैग भेंट किया। विधायक ने सरकार के दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध होने को कहा। विधायक नानपारा ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम जिससे बच्चों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी टीम कर्तव्यनिष्ठा के साथ लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करेगी। सीडीओ ने कहा कि शिक्षा से ही बदलाव लाया जा सकता है।ऐसे में शुरुआत से ही ...