नई दिल्ली, अगस्त 14 -- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों को अच्छा, देशभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वराज को सुराज में बदलना चाहिए। गडकरी ने नागपुर में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम‌् गायन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अनेक लोगों के बलिदान से स्वतंत्रता मिली और इस स्वतंत्रता का उपयोग सुराज की स्थापना के लिए करना सामूहिक संकल्प है।उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों और नागरिकों में इस भावना को फिर से जगाना होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल हुए। गडकरी ने इस कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान तथा देश का अच्छा एवं देशभक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने यह भी पढ़ें- पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम, दर्शक दीर्घ...