रिषिकेष, मई 18 -- हिमालयन हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिसमें एक महिला की बच्चेदानी को सुरक्षित रखते हुए अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपिक लैप सैक्रोहिस्टेरोपेक्सी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह संस्थान में इस प्रकार की यह पहली की-होल सर्जरी रही। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. प्रज्ञा खुगसाल ने बताया कि टिहरी गढ़वाल निवासी 26 वर्षीय गीता देवी लंबे समय से बच्चेदानी बाहर आने (यूटराइन प्रोलैप्स) की गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। इस कारण उन्हें पेशाब और मल त्याग में कठिनाई के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई चिकित्सा केंद्रों पर कम उम्र के बावजूद उन्हें बच्चेदानी निकालने (हिस्टेरेक्टॉमी) की सलाह दी गई थी। मरीज की उम्र और भविष्य को ध्या...