प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। पावर ग्रिड की ओर से 16 से 31 मई 2026 तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को आंबेडकर विहार आवास, चौफटका में स्वच्छता रैली एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। रैली में बच्चे, बूढ़े और महिलाओं के साथ पावरग्रिड के अफसर व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश फैलाया और श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साफ-सफाई अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव संभव होता है। कार्यक्रम में लोगों ने अपने आसपास गंदगी न फैलाने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लि...