नई दिल्ली, जून 11 -- ब्राजील से एक अनोखा मामला निकलकर सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला ने कई महीनों तक एक परिवार को यह भरोसा दिलाकर रखा कि वह 12 साल की छोटी बच्ची है। परिवार कई महीनों तक उसकी बच्चों की तरह देखभाल करता रहा। इतना ही नहीं उन्होंने उसके गोद नामा के कागज भी तैयार करवा लिए। लेकिन अब मामले का खुलासा होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। स्थानीय कोर्ट ने उसे धोखाधड़ी के आरोप में एक साल जेल की सजा सुनाई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के सेंटा कैटारिना की रहने वाली अमांडा मारिया सूजा डे ओलिविरिया बहुत पहले से इस तरह के धोखाधड़ी को अंजाम देती हुई आई है। वह अकसर घर से भागी होने और दुर्व्यवहार का सामने करने वाली बेचारी बच्ची की कहानी बनाकर लोगों से मदद मांगती रहती है। वर्तमान घटना में आरोपी महिला ने 'ग्रैबिएला...