आगरा, मार्च 29 -- सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी (ताजगंज) में आठ वर्षीय प्रज्ञा की बेरहमी से हत्या करने वाला किराएदार सुनील पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसने बच्ची को क्यों मारा था। परिजन और बस्ती वाले इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। पुलिस भी अभी तक सही वजह पता नहीं लगा पाई है। तीन पहलुओं से पुलिस जांच कर रही है। इसमें एक पहलू यह है कि बच्ची ने सुनील को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसलिए मार डाला। महिला कौन है। यह पता लगाना बहुत टेढ़ी खीर है। पुलिस के हाथ एक सुराग लगा है। उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। 24 मार्च को प्रज्ञा घर के बाहर से लापता हुई थी। दूसरे दिन उसका शव किराएदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में बंद मिला। उसका गला काटा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बुरे काम की पुष्टि नहीं हुई थी। स्लाइड सुरक्षित रखी गई ...