गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हैवानियत में गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही को पुलिस जल्द 12 घंटे की रिमांड पर लेगी। पुलिस की ओर से दाखिल अर्जी पर कोर्ट ने रिमांड की मंजूरी दे दी है। हालांकि, रिमांड की तारीख अभी तय नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि निर्धारित तिथि पर आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जांच टीम का मानना है कि आरोपी की निशानदेही पर हथियार की बरामदगी हो सकती है, जो विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगा। यह भी पढ़ें- काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, आरोपी सिपाही को फांसी देने की मांग इसके अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों के बारे में भी आरोपी से पूछताछ की जाएगी। वि...