बच्ची से रेप व हत्या का आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार
धनबाद, जून 5 -- निरसा में छह वर्ष की बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया। निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी लिलेश्वर महतो ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने रात में छापेमारी कर गोविंदपुर मोरंगा निवासी मनोज मरांडी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। निरसा थाना क्षेत्र के मालिकडीह गांव में छह साल की मासूम बच्ची से बुधवार की सुबह दुष्कर्म की घटना हुई थी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपी बच्ची का रिश्तेदार ही है। वह पीड़ित के घर पर ही रहता था। इस घटना से आक्रोशित गांव वालों ने आरोपी के लिए सजा-ए-मौत मांगी है। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.