फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद एक युवक ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने रात में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है उसके पैर में गोली लगी है इस दौरान एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है इसे भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बच्ची से रेप के आरोपित अशोक को पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है पैर में गोली लगे होने के कारण इसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं इसका भी इलाज कराया जा रहा है रेप के आरोपित अशोक के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।

हिं...