गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गीडा थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट को शामिल कर केस को मजबूत बनाया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र इस प्रकरण की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का एक दंपती अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ गीडा क्षेत्र के एक गांव में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। यह भी पढ़ें- बच्चियों के क्राइम में सख्ती, हफ्ते भर में चार्जशीट फिर सजा उनके कमरे के ठीक सामने पीपीगंज निवासी सत्य प्रकाश पासवान भी किराए पर रहता था,...