बुलंदशहर, अगस्त 9 -- नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। जबकि साथी बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें स्वाट टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार एवं कांस्टेबल नरेंद्र कुमार घायल हो गए। जबकि गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा व सिकंदराबाद कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। मृत बदमाश की पहचान मोनू पुत्र राकेश निवासी ग्राम फतेहपुर जादौन थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बदमाश के पास से अवैध असलाह पिस्टल भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक बाइक बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ -- किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले मोनू की मौत का नहीं है किसी को अफसोस ...