नोएडा, मई 16 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुशील निवासी मैनपुरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सजा का विवरण अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

घटना का विवरण एडीजीसी क्राइम चवनपाल भाटी ने बताया कि ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में 10 अप्रैल 2019 की रात सात वर्षीय पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने आकर बच्ची को बचाया। युवक ने तुरंत फोन कर पीड़िता के पिता को घटना की जानकारी दी। पिता घर लौटे तो बच्ची की हालत देखकर बेटी को पहले एक प्राइवेट...