नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । पुलिस ने सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पकड़ लिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। न्यायालय ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की छह साल की बेटी है। बच्ची के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बच्ची के घर से थोड़ी दूर ही गैर समुदाय का 16 वर्षीय किशोर रहता है। बच्ची के माता-पिता बुधवार की सुबह मजदूरी करने निकल गए। बच्ची घर पर अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे वह घर के पास वाली गली में खेल रही थी, तभी एक किशोर वहां आया और टॉफी समेत अन्य सामान दिलाने का लालच दिया। लालच देकर वह बच्ची को अपने घर ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.