बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास में 25 वर्ष की सजा
जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में 8 वर्ष की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास के दोषी सेवालाल महाकुंड के खिलाफ जमशेदपुर पोक्सो विशेष अदालत से शुक्रवार को 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत में अन्य आरोप भी सिद्ध होने पर 52 हजार रुपये जुर्माने का आदेश हुआ है। अदालत में अभियोजन पक्ष के नौ गवाहों का परीक्षण हुआ था। इससे अदालत में सजा पर 1 सितंबर को दोष सिद्ध हुआ था। थाना में बच्ची के पिता ने मामला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.