इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा, कार्यालय संवाददाता। बच्ची से दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने एक को दोषी पाया और उसको उम्र कैद की सजा सुनाई। घटना तीन साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। बच्ची को बहलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली एक किशोरी के पिता ने कोतवाली में बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी 25 मार्च 2025 की शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी विकास राठौर पुत्र मूल चंद्र उसे गुब्बारा दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। घर में ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची। पूछने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित ...