नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना स्थित नर्सरी स्कूल में तीन साल की छात्रा से यौन शोषण मामले की जांच एसआईटी करेगी। फिलहाल आरोपी विकास न्यायिक हिरासत में है और पुलिस आरोप-पत्र तैयार करने में जुटी है। आउटर नर्थ जिले के डीसीपी शोभित सक्सेना ने सोमवार को बताया कि इस मामले की त्वरित, निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी समयबद्ध ढंग से जांच करेगी। इसके साथ ही निर्धारित अवधि से भी कम समय में आरोप-पत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से जुड़े स्टाफ से भी पूछताछ की गई है। अगर किसी की लापरवाही पाई गई तो पॉक्सो की धारा में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली गई है。 यह भी पढ़ें- दिल्...