कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर। बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पवन कुमार राय ने पांच साल कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। विशेष लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि दर्शनपुरवा निवासी 11 वर्षीय बच्ची के पड़ोस में गुरुमीत सिंह गांधी उर्फ बंटी रहता था जो कैमरे का काम करता था। 14 अप्रैल 2015 को गुरुमीत ने बच्ची से कहा कि उसकी मां बुला रही है। जब वह घर गई तो दरवाजा बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह बच्ची दरवाजा खोलकर भागी और मकान मालकिन को पूरा घटनाक्रम बताया। मकान मालकिन ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- पांच साल की बच्ची से अश्लीलता करने वाले मिस्त्री को पांच साल जेल फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक अभियोजन की ओर से चार गवाह कोर्ट में पेश किए गए। बच्ची स...