जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा में पानी भरने के दौरान हुई बच्ची से छेड़छाड़ का दोष मुकेश कुमार राम के खिलाफ सोमवार को पोक्सो विशेष अदालत में सिद्ध हो गया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर बस्ती में हंगामा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सजा के बिंदू पर सुनवाई 21 फरवरी को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...