गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर में बच्चों से कार का शीशा टूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उपचार में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आरोपी पड़ोसी समझौते का पालन नहीं कर रहा और उल्टा जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लोहिया नगर सी-ब्लॉक में रहने वाले इंदर प्रकाश वर्मा के मुताबिक बीती 15 फरवरी को खेलते समय उनकी 11 वर्षीय भतीजी रितवी वर्मा से पड़ोसी तुषार वार्ष्णेय की कार का शीशा टूट गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि 16 फरवरी की सुबह करीब दस बजे तुषार वार्ष्णेय उनके घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.