बच्ची से अभद्रता पर भड़का गुस्सा, गरजा बुलडोजर
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- पलियाकलां, संवाददाता। आठ साल की बालिका से छेड़छाड़, अभद्रता की घटना को लेकर सोमवार रात से ही कस्बे के लोगों में जबरदस्त आक्रोश था। रात को ही भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी को घर से धर दबोचा। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। बाद में नगर पालिका से बुलडोजर मंगवाकर आरोपी हज्जाम की दुकान पर पुलिस ने चलवा दिया। इसके बाद लोग संतुष्ट हुए। सोमवार शाम को पलिया थाने पहुंची नगर की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नगर पालिका के सामने बाल काटने की मुस्तफा की दुकान पर काम करने वाला सद्दाम पुत्र समीउल्ला निवासी मोहल्ला इकरामनगर थाना पलिया 8 वर्षीय पुत्री के साथ आये दिन गलत हरकते करता था। शनिवार की शाम को भी उसने यह सब हरकत की। इसकी शिकायत सोमवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.