बच्ची को रेफ़र करने वाले डॉक्टर तलब, मांगा गया जवाब
गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स की इमरजेंसी में देवरिया से रेफर होकर आई पांच वर्षीय बच्ची को रेफर करने के मामले को एम्स प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने खुद जांच की कमान संभाल ली है। सोमवार को उन्होंने इमरजेंसी में तैनात सभी जिम्मेदार डॉक्टरों को तलब कर पूछताछ की और कड़ी नाराजगी जताई है। देवरिया जिले के नोनापार निवासी राजन की पांच वर्षीय बेटी खुशी नौ अप्रैल को छत से गिर गई थी। हादसे में उसका हाथ टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई। परिजन देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराए, जहां से शनिवार सुबह एम्स रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- टीम की जांच में हिन्द अस्पताल को दी गई क्लीनचिट बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे बच्ची के चाचा ओमकार कुमार चौहान उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.