बगहा, जून 19 -- बगहा। बगहा के वार्ड-2 में बुधवार शाम में ट्रक ने बच्ची को बचाने में होटल संचालक ईश्वर प्रसाद को रौंद दिया। घटना पर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गुरुवार देर रात में इलाज के दौरान गोरखपुर में उनकी मौत हो गई। इधर, हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पटखौली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम ईश्वर प्रसाद साइकिल से अनुमंडल कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड-2 स्थित सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने बच्ची आ गई। उसे बचाने के लिए चालक ट्रक दाहिने तरफ मोड़कर निकलना चाहा। इस दौरान...