इटावा औरैया, मई 14 -- जसवंतनगर। विहारीपुरा गांव में पांच माह की मासूम दिव्यांशी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपी नारायण पुलिस की पकड़ से बाहर है। सोमवार शाम घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी मोहिनी की गोद से मासूम बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी भाग गया था। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीओ आयुषी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। यह भी पढ़ें- हत्यारे पिता की तलाश में लगाई गईं पुलिस की तीन टीमें पुलिस गैर जनपदों के साथ-साथ दूसरे राज्यों में रहने वाले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी दबिश दे रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य त...