सहारनपुर, मार्च 26 -- पुवांरका। थाना जनकपुरी क्षेत्र के देवेंद्र नगर में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक नकाबपोश बदमाश ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को गन प्वाइंट पर लेकर महिला से लाखों के जेवर और नकदी लूट ली। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर में रजत पुत्र प्रेम सिंह अपनी पत्नी काजल और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार करीब दो बजे काजल कमरे में बच्ची के साथ मौजूद थी, तभी एक नकाबपोश युवक घर में घुस आया। आते ही उसने बच्ची की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और काजल से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश ने महिला से कानों के सोने के कुंडल और मंगलसूत्र उतरवा लिए। बदमाश ने अलमारी की चाबी मांगी, जिस पर काजल ने बताया कि चाबी बाहर रखी ...