किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी भी 16 वर्षीय नाबालिग है। घटना 22 जनवरी की है। बताया जाता है कि बच्ची के इलाज और पंचायती के कारण घटना की प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है। घटना को लेकर बच्ची के मां के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 जनवरी की शाम को बच्ची घर के पीछे बगीचे में खेल रही थी। तभी आरोपी नाबालिग ने बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब घर लौटी, तब परिजनों के पास रोने लगी। बच्ची के रोने पर, बच्ची की मां भी घबरा गई और बच्ची से रोने का कारण पूछने लगी। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून निक...