सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के ताबलापुर गांव में शुक्रवार सुबह 13 वर्षीय बच्ची को कोबरा ने डंस लिया। घटना की शिकार बच्ची नूतन साहू , सत्यकुमार साहू की पुत्री है। समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं राजनगर से एक 9 वर्षीय बच्चा शिवम महतो को भी सांप ने डंसा है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो के अनुसार बच्चा को सांप काटने के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब 11 बजे नूतन साहू घर में थी। इसी दौरान अचानक उसे अपने पैर में तेज जलन महसूस हुई। उसने तुरंत इसकी जानकारी पिता सत्यकुमार साहू को दी। पिता ने बिना समय गंवाए सूझबूझ दिखाई और बच्ची के पैर में कपड़ा बांधकर उसे त...