गुड़गांव, मार्च 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। छायंसा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो वर्षीय नातिन को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा ने बताया कि उसकी बेटी चीना बाई की शादी करीब तीन साल पहले गांव भिडूसी, तिजारा (राजस्थान) निवासी जगजीत के साथ हुई थी। दंपति की दो साल की एक बेटी है, जिसका नाम मनरीत है।शिकायतकर्ता के अनुसार, पिछले आठ-नौ महीनों से उसकी बेटी और दामाद के बीच मनमुटाव चल रहा है। इसी बीच रविवार को करीब शाम 4:30 बजे उसका दामाद कुछ अन्य लोगों के साथ कार में उनके घर पहुंचा। आरोप है कि दामाद व उसके साथ आए लोगों ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर बच्ची मनरीत को जबरन अपने साथ उठा लिया। परिवार व आसपास के लोगों ने विरोध भी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.