गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची को खेलने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची मां के साथ रिश्तेदारी में आई थी। आरोप है कि बुधवार शाम पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर बच्ची को खेलने के बहाने घर से कुछ दूर निर्माणाधीन मकान में ले गया था। यहां किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के रोने और उसकी चीख सुनकर आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी थी। बच्ची के पिता की परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मेडिकल में बच्ची ...