शाहजहांपुर, जून 7 -- कांट। चार वर्षीय प्रिया की हत्या कर शव खेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीसरे दिन भी जेसीबी से खुदाई कराई, लेकिन बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका। इससे पहले खुदाई के दौरान मिले हड्डियों के छोटे-छोटे टुकड़ों और कपड़ों को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बरामद हड्डियों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। तिलहर थाना क्षेत्र के गोबरसंडा गांव निवासी दिव्याशी ने अपने दूसरे पति महानपुर गांव निवासी अखिलेश पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी चार वर्षीय बेटी प्रिया की पीट-पीटकर हत्या कर शव खेत में दफना दिया। मामले में अखिलेश, उसके पिता सुरेंद्र समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अखिलेश और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। यह भी पढ़ें- दो दिन की खोदाई में मिला मासूम का नरकंकाल, कपड़े से हुई...