देवरिया, सितम्बर 4 -- भरथुआ (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक युवक द्वारा डेढ़ वर्ष की बच्ची का एम्स दिल्ली में लीवर टांसप्लांट कराने के नाम पर 4.14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।सलेमपुर कोतवाली के जमुआ नंबर निवासी पंकज चौहान के भाई की डेढ़ वर्षीय बेटी मान्या चौहान को जन्म से ही लीवर में कुछ दिक्कत है। डाक्टर ने लीवर टांसप्लांट कराने की सलाह दी। महंगे इलाज से थोड़ी राहत पाने के लिए पंकज चौहान ने एम्स दिल्ली मे बच्ची का ट्रांसप्लांट कराने को सोचा, जिसको लेकर पंकज चौहान ने अपने एक मित्र के जरिए लखनऊ में स्वास्थ विभाग से जुड़े हर्षित पाठक से संपर्क किया। हर्षित पाठक ने एम्स दिल्ली में बच्ची के लीवर ट्रा...