कुशीनगर, जनवरी 21 -- कुशीनगर। बीते रविवार को सपहा चौराहा पर सड़क हादसे में मासूम बालिका सोनम (15) की मौत के बाद जागे जिम्मेदारों ने मंगलवार को सपहा चौराहा से अतिक्रमण हटाया। मंगलवार को कसया तहसील क्षेत्र के सपहा चौराहा पर एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव ने संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चौराहा पर जेसीबी की सहायता से सड़क के दोनों पटरियों से टिन शेड, गुमटी, पोस्टर समेत ठेला हटाए गए और पुनः अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतवानी दी। इस दौरान एसडीएम कसया और तहसीलदार ने कड़े रुख में पुनः अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना का चेतावनी दी। सपहा चौराहा पर तुर्कपट्टी और सेखवनिया मार्ग के कई जगह पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था।अधिकांश ...