मेरठ, जुलाई 1 -- रोहटा रोड स्थित लव कुश कॉलोनी में बच्ची के गले में एक सिक्का फंस गया जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिक्का निकालकर उसकी जान बचाई। लव कुश कॉलोनी निवासी नितिन की 11 वर्षीय बेटी सोनाक्षी ने खेल-खेल में दो रुपये का सिक्का निगल लिया। इससे बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर बच्ची की हालत बिगड़ती देख पिता नितिन ने भारतीय मानव अधिकार हित जन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी को फोन कर सूचना दी। लोकेश चौधरी कार्यकर्ता बालकृष्ण को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को लेकर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बच्ची के गले में फंसा दो रुपये का सिक्का, मचा हड़कंप अस्पताल में ऑपरेशन कर बच्ची के गले में फंसा दो रुपये का सिक्का बाहर निकाल दिया। समय पर इलाज मिलने से ब...