बरेली, मई 9 -- फरीदपुर निवासी मरियम पुत्री जेलूनिशा के कान में मोती फंस गया। परिजन बच्ची को लेकर सीएचसी फरीदपुर पहुंचे। अस्पताल मे डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. जीए राही एवं डॉ. धर्मेंद्र यादव ने तुरंत बच्ची का परीक्षण किया एवं सावधानीपूर्वक उसके कान से मोती बाहर निकाल दिया। जिसके बाद बच्ची को राहत मिली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि बच्ची का उपचार किया गया है। यह भी पढ़ें- चीनी मिल के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर यह भी पढ़ें- बालिका को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- चोट लगने पर डॉक्टर ने दिया इंजेक्शन, बच्चे की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...