बिजनौर, अप्रैल 30 -- स्योहारा। क्षेत्र में मंगलवार शाम बच्ची के अपहरण के प्रयास के मामले में बुधवार को पूरा दिन पुलिस जांच में जुटी रही। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोगों से पूछताछ की। हालांकि सीओ धामपुर का कहना है कि बच्ची के अपहरण जैसी कोई बात नहीं थी, बच्ची एक बाइक सवार को रास्ता बताने गई थी और खुद रास्ता भूलकर एक भट्ठे पर चली गई थी, जिसे सकुशल बरामद कर लिया गया था। दूसरी बो बुधवार को बच्ची के अदालत में बयान होने थे, जो किसी कारणवश नहीं हो पाए, अब गुरुवार को बच्ची के बयान अदालत में दर्ज होंगे। स्योहारा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब दादा की दुकान पर खड़ी एक 10 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची अपने दादा की दुकान पर गई थी, जहां उसके दादा नमाज पढ़ने चले गए। इसी दौरान एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.