संभल, फरवरी 17 -- कैला देवी क्षेत्र के लखनपुर गांव में आठ वर्षीय बच्ची का शव सोमवार शाम गांव के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम के अचानक लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम तालाब में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला दुर्घटनावश डूबने का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बच्ची के दिनभर की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.