किशनगंज, मई 4 -- दिघलबैंक, निसं। किशनगंज जिले के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता बच्ची का मकई खेत में मिला शवघटनास्थल का निरीक्षण पुलिस कप्तान ने इस दौरान मकई खेत स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक मुआयना किया और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, अंचल पुलिस निरीक्षक बहादुरगंज, स्थानीय थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी अधिकारियों को मामले के त्वरित उद्भेदन, घटना के कारणों की स्पष्ट जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर...