दरभंगा, फरवरी 12 -- बच्ची रूपा कुमारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। घटनास्थल लोहसारी चौक से लगभग 200 मीटर आगे बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी। इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेजा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...