उन्नाव, मार्च 2 -- उन्नाव। शहर के एक अस्पताल में भर्ती चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान हालत बिगड़ने और बाद में कानपुर में मौत हो जाने के बाद परिजनों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। एक हॉस्पिटल में बच्ची का प्रारंभिक उपचार चल रहा था। मानपुर सिकंदरपुर कर्ण गांव के रहने वाले नीरज विश्वकर्मा की चार वर्षीय बेटी आद्या को इलाज के लिए मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार दौरान अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और वापस उन्नाव आकर मेडिसिटी हॉस्पिटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर से गलत इंजेक्शन लगाए...