आदित्यपुर, जुलाई 27 -- चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड के घाघारी गांव की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची की 24 जुलाई को एमजीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. एचएस मुंडा के नेतृत्व में मेडिकल टीम घाघारी गांव पहुंची। संभावित 70 लोगों का रक्त पट्ट की जांच की। इस दौरान दो लोग मलेरिया से बीमार मिले। जिनके बाद उनको जांच कर दवा दिया गया। इसके अलावा मेडिकल टीम ने घाघारी गांव में डेल्टा मेथरिन का छिड़काव किया। टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता बरतने और अपने आसपास इलाकों में जल जमाव नहीं होने देने की अपील की। इधर, रविवार को तीसरे दिन मेडिकल टीम नीमडीह प्रखंड के मलेरिया प्रभावित पोड़ाडीह गांव पहुंची। आदिम जनजाति के लोगों के घरों में डेल्टा मेथरिन का छिड़काव किया। लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने और सफाई बरतने को कहा। जिला मलेरिया पदा...