बाराबंकी, फरवरी 27 -- असंद्रा। क्षेत्र में एक नाबालिग की कथित फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उस पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के आदेश के बाद गुरुवार रात पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 वर्षीय बेटी की तस्वीरें और नाम का इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर तीन फर्जी आईडी बनाई हैं। इन आईडी से लगातार अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है और बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में असंद्रा थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन ...