अलीगढ़, मार्च 3 -- गंगीरी (अलीगढ़), संवाददाता। दादों थाना क्षेत्र के माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल की बस के टूटे फर्श से गिरकर बच्ची की गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को प्रबंधक व चालक को जेल भेज दिया। इसके अलावा मामले में आरटीओ की ओर से दी गई तहरीर पर भी पुलिस ने स्कूल की केयरटेकर (अंडरटेकिंग) रीना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतरौली क्षेत्र के गांव मुड़ियाखेड़ा निवासी रवि कुमार वर्तमान में थाना गंगीरी के पास हुसैपुर देहमाफी में रहते हैं। इनकी सात साल की बेटी अनन्या दादों के गांव कसेर भूडिया स्थित माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी। शनिवार को छुट्टी के बाद बच्ची स्कूल की बस से लौट रही थी। बस जर्जर अवस्था में थी। इसके पिछले टायरों के ऊपर वाली सीट के नीचे का फर्श टूटा...