बांदा, जुलाई 14 -- बांदा। थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या वाले वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 31 मई को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा में एक पक्ष द्वारा आपसी विवाद में बच्ची को पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसको लेकर थाना कमासिन में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को थाना कमासिन पुलिस ने वांछित आरोपी ग्राम खमरखा निवासी रामकली को उसके गांव से गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...